Showing posts with label दीवार. Show all posts
Showing posts with label दीवार. Show all posts

Thursday, September 9, 2010

मौन



जब मौन बोलने लगता है
तो अनकही से एक कहानी शुरू होती है
एक ख्वाब की हकीकत से टक्कर होती है
एक लब्ज की नज्म से यारी होती है
                  
जब मौन साज छेड़ता है
तो बारिश की हर बूँद गाने लगती है
हर सांस की लय गुनगुनाने लगती है
दिल की धड़कन कुछ सुनाने लगती है

जब मौन देखने लगता है
तब सूरज सी चमक आने लगती है
एक तमस के बाद सुबह मानो शरमाने लगती है
एक आँखों की किरन प्यारी लगने लगती है

पर ये मौन जब खामोश रहता है
मन ही मन में तकरार शुरू होती है
सच और झूठ में दीवार खड़ी होती है
एक मुस्कान में आसुंओ की लड़ी बुनी होती है

इसीलिए मौन बोले तो अच्छा है
उसका साज छेड़ना ही सच्चा है
उसकी एक नजर काफी है
एक जिन्दगी बीतने के लिए ये बहाना अच्छा है

जयदीप भोगले
२९/०५/०५

एव्हरेस्ट

 ज्याचे त्याचे एव्हरेस्ट एव्हरेस्ट अस शिखर एकच नसतं प्रत्येक माणसाचं एव्हरेस्ट वेगळं असतं उंची कमी जास्त असेल समाजात शिखराची पण सर केल्यावरच...