Monday, August 23, 2010

पलटते पन्ने


इन पन्नो में लिखी कहानी कुछ नयी है कुछ पुरानी है
पलटते रहना ही बस इनके जिन्दगी की कहानी है
   कुछ हसीं लम्हों का जमाना इनमे छुपता है
   कभी तडपता दिल इनके सिने में सिसकता है

   पहली बरसात तो पहला पन्ना था
   अब गम के आंसू से ही इनको निभानी है
                कभी इंद्रधनुष भी इनमे बसता था
               एक चेहरे का चांद इनमे दिखता था
              अब चांदनी कि चमक तो चली गयी
             बस बुझते दिल कि रोशनी में जिंदगी कि कहानी लिख जानी है
     दिदार ए यार का बयां इसपे लिखा है
     ज़माने भर का प्यार इसमें बीता है
   अब हिज्र की कलम से ही इनको तक़दीर आजमानी है
    पलटते रहना ही बस इनके जिन्दगी की कहानी है
जयदीप भोगले
३० जून 2001

No comments:

Post a Comment

31 डिसेम्बर

  31 डिसेंबर मला भारी अजब वाटते  कधी मागच्या वर्षाचा कॅलिडोस्कोप   तर कधी नवीन वर्षाची दुर्बीण वाटते तिला पहिल्या भेटीची भाषा कळते नव्या काम...